{"_id":"59dbad354f1c1b6f548b6943","slug":"41507568949-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी खांकरा में शिक्षकों की तैनाती को दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी खांकरा में शिक्षकों की तैनाती को दिया धरना
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जीआईसी खांकरा में प्रधानाचार्य व प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुराने विकास भवन में क्रमिक धरना दिया।
ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी के नेतृत्व में खांकरा, मल्यासु, पपडासू, रामपुर, फतेहपुर, नरकोटा आदि गांवों के ग्रामीण पुराने विकास भवन पहुंचे। कहना था कि वर्ष 2011 में हाईस्कूल से उच्चीकरण के बाद भी विद्यालय में इंटर स्तर पर शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है, जिससे इंटर कक्षाओं का संचालन खानापूर्ति हो रहा है। वर्तमान सत्र में यहां कक्षा 11 में मात्र एक छात्रा पंजीकृत है। अभिभावकों ने कहा कि वे बीते एक माह से प्रत्येक सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। आंदोलन को चाय विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वांण, जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी कंडारी, आनंद सिंह रावत, बसंती देवी ने भी अपना समर्थन दिया। धरना देने वालों में दिनेश ममगाईं, रणजीत सिंह रावत, गोविंद सिंह, राजेश लाल सहित अभिभावक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। ब्यूरो