फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सिल्ली गांव के ऊपर पहाड़ी से रात से भारी भूस्खलन शुरू

सिल्ली गांव के ऊपर पहाड़ी से रात से भारी भूस्खलन शुरू

Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
सिल्ली गांव के ऊपर पहाड़ी से रात से भारी भूस्खलन शुरू
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत सतेराखाल के सिल्ली गांव के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हो गया है, जिससे दस परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। मंगलवार रात्रि से पहाड़ी मलबा व बोल्डर आवासीय घरों के समीप गिर रहा हैं।
विज्ञापन

मध्य रात्रि करीब 12 बजे से पहाड़ी टूटने की आवाज आई, जिससे घरों में सोए लोग जाग गए। अनहोनी के डर से सभी लोगों ने सुरक्षित स्थान पर एकत्रित होकर रात बिताई। ग्राम प्रधान अगवानी दास, भाजपा युवा मोर्चा गंभीर सिंह बिष्ट, जीतपाल सजवाण आदि ने बताया कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से सिल्ली गांव के 10 परिवारों को सबसे अधिक खतरा बना हुआ है। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट चुका है, जिससे मुख्य पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। बारिश होने पर स्थिति और खतरनाक होने का भय बना हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को टेंट उपलब्ध कराने की मांग की है। बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक ने स्थिति का जायजा लिया। दूसरी तरफ इधर विकासखंड जखोली के धारकोट गांव निवासी शर्मा लाल और मुन्नादेवल में गंगाराम मैठाणी का आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावितों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं बच्छणस्यूं के बंगोली गांव में रणजीत सिंह नेगी का आवासीय भवन के पीछे का हिस्सा ढह गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed