{"_id":"5f2705cd8ebc3e9fef426a8d","slug":"37-roadways-buses-surrendered-today-only-47-buses-will-run-rudrapur-news-hld3920317106","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 रोडवेज बसें हुईं सरेंडर, आज सिर्फ 47 बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 रोडवेज बसें हुईं सरेंडर, आज सिर्फ 47 बसें चलेंगी
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में खडीं बसें।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर्व से पहले रुद्रपुर रोडवेज डिपो की अनुबंधित 37 बसें सरेंडर हो चुकी हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर डिपो की 47 बसें संचालित होंगी। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे से सभी स्थानीय रूटों के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। रुद्रपुर डिपो में इस बार सिर्फ 47 बसें ही उपलब्ध हैं। 37 अनुबंधित बसों को आय न होने के कारण परिवहन विभाग में सरेंडर कर दिया है। एआरएम राकेश कुमार ने कहा कि उपलब्ध 47 बसों में यात्रा के दौरान बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके प्रयास किए जाएंगे। बसें कम पड़ने पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
रुद्रपुर बाजार में रही भीड़, जगह-जगह लगा जाम
रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर्व की खरीदारी को लेकर रविवार को बाजार में लोगों की काफी भीड़ रही। इस कारण बाजार में बार-बार जाम लगता रहा। रुद्रपुर के मुख्य बाजार, विधवानी मार्केट, गोल मार्केट और गुड़ मंडी में राखी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
बाजार क्षेत्र में भीड़ के साथ ही दुकानों में खरीदारी के दौरान लोग सामाजिक दूरी के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते नजर आए। कई दुकानदार बगैर मास्क पहने हुए सामान बेचते दिखे। बाजार में भीड़ के बावजूद पुलिस कर्मी तैनात नजर नहीं आए।

रुद्रपुर गोल मार्केट में जाम में फंसे लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर बाजार में राखी खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR