फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   37 families received money for three years

तीन वर्ष से 37 परिवारों को नहीं मिली धनराशि

Thu, 06 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 06 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के परिवारों को समाज कल्याण विभाग की अनुसूचित जाति पुत्री की शादी योजना का समूचा लाभ नहीं मिल रहा है। जिले में 37 परिवारों को तीन वर्ष बाद भी धनराशि नहीं मिल पाई है। विभाग का चक्कर लगा रहे लोगों को विभागीय अधिकारी बजट का रोना रोकर बैरंग लौटा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड सरकार द्वारा एससी परिवारों और सामान्य जाति में विधवा महिलाओं को दो पुत्रियों के विवाह के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। कई परिवारों को आवेदन के तीन वर्ष बाद भी लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में जखोली ब्लाक के पौंठी गांव के रमेश लाल, कंडाली गांव के प्रेमलाल, कंडारा के सेनू लाल सहित 166 एससी परिवारों ने धनराशि के लिए आवेदन किया था। इसमें 37 परिवार योजना से वंचित रह गए, जिन्हें तीन वर्ष बाद भी धनराशि नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि ब्लाक के नाकोट गांव निवासी कुंवर लाल का कहना है कि बेटी के विवाह के लिए रिश्तेदारी में 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। सोचा था योजना से मिलने वाली धनराशि से कर्ज निपटा दूंगा, लेकिन तीन वर्ष बाद भी लाभ नहीं मिला है। कर्ज लिए रुपयों का ब्याज बढ़ रहा है।

दैड़ा के मंगल लाल, ल्वारा के भगत लाल, भीरी के विजयराम का कहना है दो वर्ष से हर महीने विभाग के चक्कर लग रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। बीएल शाह का कहना है कि विभागीय सचिव व सीएम को अवगत कराने पर भी वंचित परिवारों को योजना का अभी तक लाभ नहीं मिल पाया है।


योजना में प्रत्येक वित्त वर्ष में बजट के हिसाब से धनराशि का वितरण होता है। जो परिवार छूट गए हैं, उनके आवेदनों के बारे में पुन: जानकारी अर्जित की जाएगी।
-- बीएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed