{"_id":"5caccecdbdec2214593aa0bb","slug":"31554829005-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय जूनियर हाईस्कूल इशाला पर ताला लटकने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय जूनियर हाईस्कूल इशाला पर ताला लटकने का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम पंचायत इशाला में संचालित जूनियर हाईस्कूल पर बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने शिक्षकों की उदासीनता के चलते विद्यालय में पढ़ रहे अपने बच्चों की टीसी निकलवानी शुरू कर दी हैं। अभिभावकों का कहना है कि जब तक तीनों शिक्षकों का स्थानांतरण अन्यत्र नहीं होता, वे अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालय में नहीं कराएंगे।
राजकीय जूनियर हाईस्कूल इशाला में 12 छात्र-छात्राएं और 3 शिक्षक तैनात हैं लेकिन शिक्षकों के अनुपस्थित रहने से लंबे समय से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। पीटीए के राजेंद्र सिंह राणा, शिवराज सिंह कठैत, सुनील सिंह बिष्ट, लखपत सिंह बिष्ट, देवेश्वरी देवी, सरिता देवी, श्याम सिंह, गजेंद्र सिंह राणा, शांति देवी, महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों के कारण उपजी अव्यवस्था से उन्हें अपने बच्चों की टीसी निकाल कर 5-6 किमी दूर विद्यालयों में प्रवेश कराना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी व विभागीय अधिकारियों से छात्रहित में शिक्षकों का स्थानांतरण कर अन्य शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। इधर, डीईओ बेसिक डॉ. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि उप शिक्षाधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी जा रही है। शिक्षक नियमित स्कूल नहीं आ रहे हैं तो उन्हें दुर्गम विद्यालयों में भेजा जाएगा।