फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   आज भटवाड़ी गांव में दो हेक्टेयर भूमि में होगा लीची के पौधों का रोपण

आज भटवाड़ी गांव में दो हेक्टेयर भूमि में होगा लीची के पौधों का रोपण

Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आज भटवाड़ी गांव में दो हेक्टेयर भूमि में होगा लीची के पौधों का रोपण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सब ठीक रहा तो जल्द ही लोग अगस्त्यमुनि ब्लाक के भटवाड़ी गांव की लीची का स्वाद लेंगे। यह फल गांव के काश्तकारों की आर्थिकी का मुख्य जरिया बन जाएगा। यहां 2 हेक्टेयर में लीची की फलपट्टी तैयार की जाएगी। रविवार को डीएम मंगेश घिल्डियाल लीची के पौधों का रोपण करेंगे। पौधों के संरक्षण के लिए काश्तकारों को जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

वर्ष 2022 तक रुद्रप्रयाग जिले को फल, फूल व सब्जी उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अंतर्गत अगस्त्यमुनि ब्लाक के भटवाड़ी गांव में उद्यान विभाग ने लीची की फलपट्टी तैयार करने के लिए 2 हेक्टेयर भूमि चयनित की है। 29 जुलाई रविवार को देहरादून, हल्द्वानी, हिमाचल आदि जगहों से मंगाई गई लीची की पौधों का रोपण किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि यहां की जलवायु लीची उत्पादन के लिए उपयुक्त पाई गई है। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी काश्तकारों की होगी। इसके लिए उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed