{"_id":"5ae206294f1c1b76098b6932","slug":"31524762153-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी रोशनी से सरोबार होगा केदारनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी रोशनी से सरोबार होगा केदारनाथ
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। कपाट खुलने की पूर्व संध्या से लेकर आगामी यात्राकाल तक केदारनाथ धाम एलईडी बल्ब की दूधिया रोशनी में सराबोर रहेगा। रुद्रा प्वाइंट से मंदिर तक ऊर्जा निगम की ओर से 144 बल्ब लगाए जाएंगे। प्रत्येक बल्ब की क्षमता 90 वाट है।
गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए ऊर्जा निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पैदल मार्ग व पड़ावों पर 200 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ रुद्रा प्वाइंट से केदारनाथ मंदिर तक करीब डेढ़ किमी रास्ते पर 144 एलईडी बल्ब लगाए जा रहे हैं। एसडीओ अर्चित भट़्ट ने बताया कि बिजली व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर दिए गए हैं। एलईडी बल्ब 27 अप्रैल तक लाइन से जोड़ दिए जाएंगे।