फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   बाबा भीमराव आंबेडकर के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

बाबा भीमराव आंबेडकर के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 14 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाबा भीमराव आंबेडकर के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
रुद्रप्रयाग। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 127 वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों व गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ डीआर जोशी ने कहा कि हमें संविधान के नियम और कानूनों का पालन करना चाहिए। कहा कि समाज में आज कई प्रकार की बुराईयां फैली हुई है, जिन्हें हमें दूर करना है। एडीएम जीएस गुणवंत ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होगे। समाज कल्याण अधिकारी बलवंत सिंह रावत ने गौरा देवी कन्या धन योजना के 14 लाभार्थियों 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किये। इस मौके पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी के राहुल बिष्ट प्रथम व अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल के तुषार काला व आस्था जगवाण क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। इस मौके पर एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ ओपी आर्य, सीवीओ डॉ रमेश नितवाल, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू सहित अन्य मौजूद थे। इधर, मूल निवासी संघ, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, बामसेफ, फेडरेशन और सेवास्तंभ द्वारा संयुक्त रूप से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed