{"_id":"5ad0ea2e4f1c1ba67f8b45b5","slug":"31523640878-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी मेला
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जखोली। दो दिवसीय बधाणीताल पर्यटन एवं बैसाखी मेले का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर नंदा देवी की डोली ने बधाणीगांव पहुंचकर पवित्र सरोवर की तीन परिक्रमा कर स्नान किया।
बधाणीताल में पर्यटन विकास मेले का विधिवत रुप से शुभारंभ हो गया। पहले दिन बधाणी गांव के नंदा देवी मंदिर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ब्राह्मणों द्वारा सुबह हवन पूजन का कार्य संपादित करवाया गया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे स्थानी वाद्य यंत्रों व नगाड़ों के साथ नंदा देवी की डोली बधाणीताल पहुंची। जहां डोली ने पवित्र सरोवर की तीन परिक्रमा का कर स्नान किया। इसके पश्चात डोली ने बधाणीताल परिसर में कुछ समय नृत्य किया। इसके बाद देवी ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। बधाणीताल परिसर में रहने के बाद डोली ने स्रोत के समीप बने नंदा देवी मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया। जहां डोली ने रात्रि विश्राम किया। देर सांय महिला मंगल दल, युवक मंगल दल व विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन भजनों की प्रस्तुतियां दी। जबकि रात्रि आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मेले में धार्मिक गीतों के अलावा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर बधाणीताल पर्यटन विकास मेले समिति के अध्यक्ष केदार सिंह मेंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह मेंगवाल, संयोजक महावीर पंवार, सचिव उम्मेद सिंह पंवार, राय सिंह पंवार समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।