फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नौ किमी रामबाड़ा-केदारनाथ नए पैदल मार्ग का दो चरणों में होगा निर्माण

नौ किमी रामबाड़ा-केदारनाथ नए पैदल मार्ग का दो चरणों में होगा निर्माण

Fri, 08 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
नौ किमी रामबाड़ा-केदारनाथ नए पैदल मार्ग का दो चरणों में होगा निर्माण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ रि-डेवलपमेंट के अंतर्गत गरुड़चट्टी से केदारनाथ तक 3.5 किमी पैदल मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जबकि रामबाड़ा से गरुड़चट्टी के बीच 6 किमी क्षेत्र में चिह्नीकरण कार्य किया जा रहा है।

रामबाड़ा से मंदाकिनी नदी के दाईं तरफ से पुराने मार्ग को पुनर्जीवित करते हुए डीडीएमए ने सर्वे के तहत चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। जबकि गरुड़चट्टी से केदारनाथ तक 3.5 किमी रास्ते का निर्माण शुरू कर दिया है। यह रास्ता मंदाकिनी नदी पर एक पुल की मदद से केदारनाथ पहुंचेगा। मौसम ठीक रहा तो यात्रा शुरू होने तक रामबाड़ा से केदारनाथ तक करीब 9 किमी इस पूरे नए मार्ग की कटिंग कर दी जाएगी। इस मार्ग के बनने से गरुड़चट्टी फिर से गुलजार हो जाएगी। वहीं, मुख्य मार्ग से पैदल यात्रा भी सुरक्षित हो जाएगी। इस नए मार्ग से सिर्फ घोड़ा-खच्चरों का संचालन होना है। बता दें कि 28 अक्तूबर को मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर नए पैदल मार्ग के सर्वे के लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे। डीएम के आदेश पर डीडीएमए ने नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में सर्वेक्षण कार्य पूरा कर 5 दिसंबर से निर्माण शुरू कर दिया। सहायक अभियंता दीपचंद्र नवानी ने बताया कि सर्वेक्षण के हिसाब से पैदल मार्ग का कार्य किया जा रहा है। बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इस मार्ग को प्राथमिकता के तौर पर यात्रा से पूर्व ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed