{"_id":"59d512e74f1c1bca538b5b1c","slug":"31507136231-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने एक हेलीकाप्टर किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने एक हेलीकाप्टर किया सीज
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए हवाई सेवा संचालित कर रही इंडो काप्टर कंपनी का हेलीकाप्टर बुधवार को प्रशासन ने सीज कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसडीएम जखोली की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि विगत 24 सितंबर को राष्ट्रपति के केदारनाथ आगमन के तहत कई विभागीय अधिकारियों की वहां ड्यूटी लगी थी। इंडो काप्टर कंपनी को विभागीय अधिकारियों को हेलीकाप्टर से धाम पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कंपनी द्वारा अधिकारियों को धाम तक नहीं पहुंचाया गया। इस संबंध में कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन कंपनी ने इसका भी जवाब नहीं दिया। बुधवार को कंपनी के हेलीकाप्टर को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। जांच के बाद ही मामले में आगे निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो