{"_id":"59d511f74f1c1bc8538b5ed6","slug":"31507135991-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों की सुरक्षा को ग्रामीणों का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों की सुरक्षा को ग्रामीणों का सहयोग जरूरी
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रुद्रप्रयाग रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वेफड में रेंजर आलोकी की मौजूदगी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभागीय कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ रास्तों की साफ-सफाई भी की।
बुधवार को गांव में जीआईसी ग्वेफड में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता व सरपंच के संचालन में हुई गोष्ठी में वनों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। रेंजर आलोकी ने कहा कि वनाग्नि से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। कहा कि जंगलों में आग लगने से वन्य जीवों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इस मौके गांव के पैदल रास्तों, पेयजल स्रोत और पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई की गई। मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार कुकरेती, वन दरोगा शिशुपाल सिंह नेगी, सरपंच एमएस नेगी, दीपा देवी, राकेश सिंह, हयात सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो