फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   30 Km Cycle Track

खिलाड़ियों ने रुद्रपुर से गदरपुर तक 30 किमी की साइकिलिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
30 Km Cycle Track
रुद्रपुर में साइकिलिंग ट्रेकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक ठुकराल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। फिट इंडिया मुहिम के तहत कुमाऊं विवि की ओर से रुद्रपुर से एसआईएमटी गदरपुर तक 30 किमी साइकिलिंग ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। इसमें खेल संघों के पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न खेलों से 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने साइकिलिंग ट्रैकिंग के लिए खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कुमाऊं विवि ने खिलाड़ियों की फिटनेस और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए यह पहल की है। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी के दिशा निर्देशन खिलाड़ियों की फिटनेस, मनोबल और उनके उत्साह को बढ़ाने एवं फिट इंडिया हिट इंडिया आत्मनिर्भर भारत साइकिलिंग ट्रैकिंग मुहिम के लिए यह आयोजन किया गया है। सभी साइकिलिस्ट का गदरपुर पहुंचने पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन एच के गर्ग, वाइस चेयरमैन विशाल गर्ग, सीईओ समीप गांधी, निदेशक डॉ एमके शर्मा, प्राचार्य डॉ. एसके त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने एडवाइजरी का सदुपयोग करने एवं सभी आयोजकों को बधाई दी। वहां एडवोकेट भूपेश दुम्का, राजेंद्र कुमार, ऋषिपाल भारती, नवनीत राव, धीरज चौधरी, मंगतराम कंबोज, गौरव रस्तोगी, लक्की रावत, रंजीत पाल, उदय प्रताप, मनोज सिंह, भानवी रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed