फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   260 students participated in the Devbhoomi Khel Chetna Yatra.

Rudraprayag News: देवभूमि खेल चेतना यात्रा में 260 छात्रों ने किया प्रतिभाग

Tue, 08 Sep 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 08 Sep 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
260 students participated in the Devbhoomi Khel Chetna Yatra.
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा एवं मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा-2026 के तहत जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि से खेल चेतना रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 260 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान बच्चों और युवाओं को खेलों से जुड़ने, नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतिभागियों को खेलों के महत्व की जानकारी और नशे से दूर रहने व नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान मौजूद रहे। इसके अलावा प्रशिक्षक अरविंद सिंह चौहान, मनवर सिंह नेगी और दीपक सिंह रावत सहित युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed