फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   25 women were given training in mushroom production.

Rudraprayag News: 25 महिलाओं को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Thu, 13 Nov 2025 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Nov 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
25 women were given training in mushroom production.
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के टाट गांव में एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग की ओर से संचालित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में 25 महिलाएं शामिल हुईं। उन्हें मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया, बीज तैयारी, तापमान-नमी नियंत्रण, रखरखाव, पैकिंग और विपणन की तकनीकी जानकारी दी गई। वीरेंद्र बर्तवाल और मेघा रावत ने उद्यमिता विकास से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार का भ्रमण भी कराया गया। डॉ. अंशुल ने विभिन्न खाद्य व औषधीय मशरूमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण का मूल्यांकन राष्ट्रीय श्रेष्ठता केंद्र बंगलूरू की टीम ने किया। जिला अग्रणी बैंक अधिकारी अनूप सिंह ने महिलाओं को बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। आरसेटी रुद्रप्रयाग के निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगा। खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय सिंह नेगी ने कहा कि प्रतिभागी प्रशिक्षण के बाद स्वयं की मशरूम यूनिट शुरू रोजगार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रधान हयात सिंह कंडारी, पूर्व प्रधानाचार्य शीशपाल सिंह रावत, आईपीआरपी दिनेश्वरी देवी, मीना, रेखा देवी, विजेश्वरी और कुसुम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed