फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   2493 corona infected in home isolation in district

जिले में होम आइसोलेशन में रखे गए हैं 2493 कोरोना संक्रमित

Thu, 20 May 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
2493 corona infected in home isolation in district
जिले में होम आइसोलेशन में 2493 कोरोना संक्रमित रखे गए है। प्रशासन द्वारा संक्रमितों की कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग व निगरानी समिति के जरिए उनसे संवाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या छह हजार पार हो चुकी है, जिसमें 26 सौ से अधिक मामले एक्टिव हैं। इन संक्रमितों में 2493 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन संक्रमितों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। साथ ही गांवों में गठित संयुक्त निगरानी समिति के माध्यम से इनसे संवाद भी किया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती रही। इस व्यवस्था के लिए सीएमओ के पुराने कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिले में आ रहे संक्रमितों का डाटा तैयार करने के साथ उन्हें नेशनल हेल्थ पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के प्रभारी व ग्राम्य विकास के सहायक निदेशक रमेश चंद्र ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के बारे में नियमित जानकारी प्राप्त की जा रही है। साथ ही उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा जा रहा है, जिससे किसी भी विषम स्थिति में उनका त्वरित उपचार किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed