फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   24 carts seized, 31 challan

24 गाड़ियां सीज, 31 का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
24 carts seized, 31 challan
रुद्रपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर फर्राटा भर रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 24 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही 31 वाहनों का चालान किया। टीम ने 17 स्कूली बच्चों को ढो रहे टाटा ऐस (माल वाहन) को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह चार बजे एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी और रोडवेज डिपो के एआरएम महेंद्र कुमार ने रोडवेज बस अड्डे के सामने से संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया। इसके बाद नैनीताल रोड, काशीपुर रोड पर अभियान चलाया। एआरटीओ सैनी ने बताया कि बिना नंबर, कागज, परमिट, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और टैक्स के दौड़ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली, बस, दो डिलीवरी वैन, दो मैक्स वाहन, टैक्सी, चार टाटा मैजिक, पांच ऑटो रिक्शा, चार ई रिक्शा सीज किए गए। इसके अलावा तीन ट्रकों को बिना परमिट, टैक्स और लाइसेंस नहीं होने के कारण सीज किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed