फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   9 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

9 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mon, 04 Mar 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
9 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
ऊखीमठ। भगवान आशुतोष के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आगामी नौ मई को मेष लग्न में प्रात: 5 बजकर 35 मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसके बाद छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में आचार्य हर्ष जमलोकी, स्वयंवर सेमवाल और यशोधर मैठाणी ने पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। गणना के अनुसार बाबा केदार धाम के कपाट बृहस्पतिवार नौ मई को ब्रह्म बेला में 5.35 बजे खोले जाएंगे। इससे पूर्व पांच मई को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। छह मई को बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर धाम के लिए प्रस्थान करेगी और प्रथम प्रवास पर फाटा पहुंचेगी। सात मई को डोली रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड और आठ मई को धाम पहुंचेगी। इस मौके पर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, वचन सिंह रावत, गिरीश मैदुली, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण सहित आचार्यगण, वेदपाठियों सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


पुजारी केदार लिंग करेंगे धाम में पूजा-अर्चना
ऊखीमठ। बीकेटीसी ने यात्राकाल के लिए केदारनाथ धाम सहित अन्य अधीनस्थ मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति कर दी है। केदारनाथ में इस वर्ष पुजारी केदार लिंग को नियुक्त किया गया है। पुजारी शशिधर लिंग को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुजारी शिव शंकर लिंग को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ व बागेश लिंग को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के लिए नियुक्त किया गया है। जबकि पुजारी टी. गंगाधर लिंग को अतिरिक्त पुजारी के तौर पर रखे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे का आयोजन किया
ऊखीमठ। महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर नई दिल्ली के व्यापारी प्रेम रस्तोगी द्वारा भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने भक्तों को दूध व फल वितरित किए। इस अवसर पर मंदिर समिति ने रस्तोगी को सम्मानित भी किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed