फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ यात्रा के लिए दुकानों के आवंटन की कवायद शुरू

केदारनाथ यात्रा के लिए दुकानों के आवंटन की कवायद शुरू

Fri, 01 Mar 2019 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के लिए दुकानों के आवंटन की कवायद शुरू
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर है। जबकि पैदल मार्ग पर दुकानों के संचालन के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर कवायद हो गई है। पहले चरण में 40 दुकानें आवंटित की जाएंगी। अभी तक 240 इच्छुक दुकानों के लिए आवेदन कर चुके हैं। दुकानों का आवंटन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

बाबा केदार की यात्रा में जनपदवासियों को अधिकाधिक रोजगार मुहैया कराने के मकसद से इस बार गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर दुकानों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बउ़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट और बेस कैंप में दुकानें आवंटित की जाएगी। इसके अलावा संगम से मंदिर तक मंदाकिनी नदी किनारे बने आस्था पथ और हाट बाजार के लिए दुकानें आवंटित की जानी हैं। प्रशासन के अनुसार यात्रा के लिए पहले चरण में गौरीकुंड से लिनचोली तक 40 दुकानें आवंटित की जाएगी, जिसमें 10 दुकानें महिला समूहों को दी जानी हैं। इन दुकानों के आवंटन के लिए इन दिनों प्रशासन द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऊखीमठ के तहसीलदार जयवीर राम दुकानों के आवंटन में स्थानीय निवासियों को वरीयता दी जा रही है। पहले चरण की 40 दुकानों के लिए अभी तक 240 आवेदन मिल चुके हैं। दूसरे चरण में लिनचोली से केदारनाथ तक के लिए दुकानों का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed