फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जनता दरबार में 60 शिकायतें दर्ज, 30 का मौके पर हुआ निस्तारण

जनता दरबार में 60 शिकायतें दर्ज, 30 का मौके पर हुआ निस्तारण

Mon, 04 Feb 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में 60 शिकायतें दर्ज, 30 का मौके पर हुआ निस्तारण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुराने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी एनएस रावत की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में 60 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें 30 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान नागजगई निवासी विमल चंद्र शुक्ला ने केदारनाथ यात्रा को सुगम व सस्ता करने के लिए रोपवे-प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही उन्होंने केदारघाटी के गांवों में आवारा पशुओं से खेतों की सुरक्षा की मांग की। खेडी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत गांव में ग्रामीणों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने की मांग की। जबकि किमाणा गांव की कस्तूरा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की गुहार लगाई। ग्राम पंचायत सणगू की ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने गांव के संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण करने, जखोली के तैला निवासी इंदिरा देवी ने वृद्ध पेंशन की मांग की। संकरोड़ी गांव के चंद्र सिंह ने राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से गोल्डन कार्ड बनाने में समस्या होने की बात कही। जबकि फलाटी गांव के पुष्कर सिंह कंडारी ने गंगतल-फलाटी झूलापुल और संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं होने और पेयजल किल्लत की शिकायत की। सभी दर्ज शिकायतों पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर झा, एसडीएम सदर देवानंद शर्मा, सीएमओ डा. एसके झा, सीवीओ डा. आरएस नितवाल, तहसीलदार शालिनी मौर्य, जयवीरराम बधाणी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed