{"_id":"5b22a2604f1c1bf96e8b8186","slug":"21528996448-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से संपर्क मार्गो पर रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से संपर्क मार्गो पर रहा सन्नाटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। टैक्सी-मैक्सी संचालकों की हड़ताल का जनपद में व्यापक असर रहा। इस दौरान संपर्क मोटर मार्गों पर दिनभर सन्नाटा पसरा होने से यात्री परेशान रहे।
गति नियंत्रक को समाप्त करने, परिवहन नीति लागू करने, चारधाम यात्रा में बाहरी प्राइवेट, डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने, बीते वर्ष केंद्र सरकार द्वारा की गई फीस वृद्धि को वापस लेने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को टैक्सी-मैक्सी यूनियन की हड़ताल रही। हड़ताल के कारण बच्छणस्यूं, रानीगढ़, धनपुर, तल्लानागपुर, सिलगढ़, लस्या, बांगर, पूर्वी बांगर आदि क्षेत्रों से रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, कालीमठ घाटी के लिए संचालित होने वाली टैक्सी-मैक्सी सेवाएं बंद रही। छोटे वाहनों का संचालन बंद होने से जिला मुख्यालय सहित सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, पौड़ी से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से रुद्रप्रयाग तक पहुंचे लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।