{"_id":"5aa01a374f1c1b410b8bca4d","slug":"21520441911-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत का सत्रह करोड़ अनुमाति बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत का सत्रह करोड़ अनुमाति बजट पारित
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत की बैठक में वर्ष-2018-19 के लिए 17 करोड़ 48803 रुपये का अनुमानित बजट पास हुआ। केदारनाथ यात्रा-2018 को सुव्यवस्थित ढंग से संचालन कराने के लिए लिए सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।
जिला पंचायत में आयोजित बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक सर्वप्रथम वर्ष 2017-18 के लिए 27 करोड़ 66 लाख 59 हजार 39 रुपये का पुनरीक्षित बजट और वर्ष-2018-19 के लिए 17 करोड़ 48803 रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए सदन द्वारा सीतापुर व सोनप्रयाग में जिला पंचायत द्वारा संचालित की जाने वाली पार्किंग के संबंध पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि पार्किंग संचालन के लिए पार्किंग स्थल पर विद्युत की व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सदस्यों ने कहा कि यदि उक्त दोनों पार्किंग की भूमि जिला पंचायत को लीज पर जिला पंचायत को आवंटित की जाती है तो उसमें सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने यह भी कहा कि जिला पंचायत की ओर से केदारनाथ यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जाती है, लेकिन यात्रा प्रशासन/आयुक्त कार्यालय से जिला पंचायत को व्यवस्थाओं के लिए मात्र दो लाख रुपये की ही दिए जाते है। जबकि यात्रा मद से प्रतिवर्ष जिला पंचायत को 45 लाख रुपये खर्च करने पड़ते है। इस मौके पर जिला पंचायत के सभी सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।