फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें राजनीतिक दल: डॉ. ई कुमार

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें राजनीतिक दल: डॉ. ई कुमार

Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें राजनीतिक दल:  डॉ. ई कुमार
रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. ई. कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान को लेकर चर्चा की। इस दौरान सभी दलों व प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिला सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए सामान्य पर्यवेक्षक ने दलों के लोगों को बताया कि वाहन, जनसभा व रैली से संबंधित अनुमति आदर्श आचार संहिता कक्ष से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने राजनीतिक दलों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए प्रचार से संबधित, रैली, प्रचार, वाहन आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस मौके पर उन्होंने दलों से जुड़े पदाधिकारियों व अन्य की शंकाओं व समस्याओं को सुना और निस्तारण किया। मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि निर्वाचन विभाग का प्रयास है, कि जो भी अनुमति प्रत्याशियों द्वारा आवेदित की जाती हैं, उन्हें यथाशीघ्र स्वीकृत किया जाए। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया। जनपद के निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को ईडीसी (इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट) के जरिए मतदान की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed