{"_id":"5c9e4c70bdec22145a0eac72","slug":"191553878128-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को दिए सफल मतदान कराने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को दिए सफल मतदान कराने के टिप्स
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव तैयारियों की लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या और सामान्य प्रवेक्षक ई. कुमार ने समीक्षा बैठक की। जिला सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदान प्रतिशत सटीक प्राप्त हो, इसके लिए पोल डे मॉनीटरिंग सिस्टम के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि जिले में 355 मतदेय स्थल बनाए गए हैं जहां 186386 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान दिवस को शाम 5 बजे तक लाइन में खड़े होने वाले मतदाताओं को पर्ची दी जाए। जीपीएस के माध्यम से समस्त जोनल, सेक्टर, पीठासीन अधिकारियों को ट्रैक किया जा रहा है। बैठक में सामान्य प्रेक्षक ई रमेश कुमार ने वीवीपैट मशीन को प्रकाश व गर्मी से दूर रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपनी पोलिंग बूथों में बूथ जागरूकता ग्रुप से संपर्क करने को कहा। साथ ही पोस्टल बैलेट व ईडीसी का उपयोग कर अधिकतम वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय मनमोहन मैनाली, जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह समेत अन्य चुनाव कार्मिक मौजूद थे।
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान पर चर्चा
रुद्रप्रयाग। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. ई. कुमार ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान को लेकर चर्चा की। इस दौरान सभी दलों व प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
जिला सभागार में हुई बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक ने दलों से जुड़े पदाधिकारियों व अन्य की शंकाओं व समस्याओं को सुना और निस्तारण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि निर्वाचन विभाग का प्रयास है कि जो भी अनुमति प्रत्याशियों द्वारा आवेदित की जाती हैं, उन्हें यथाशीघ्र स्वीकृत किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी बताया। जनपद के निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के जरिए मतदान की सुविधा दी जा रही है।