फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पैदल मार्ग पर पूर्व के स्थानों पर दी जाए व्यवसाय की अनुमति

पैदल मार्ग पर पूर्व के स्थानों पर दी जाए व्यवसाय की अनुमति

Tue, 05 Mar 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
पैदल मार्ग पर पूर्व के स्थानों पर दी जाए व्यवसाय की अनुमति
गुप्तकाशी। केदारघाटी संयुक्त व्यापार संघ ने आगामी यात्रा में गौरीकुंड से केदारनाथ तक आपदा प्रभावित व्यापारियों को उनके पूर्व के स्थानों पर बसाकर व्यवसाय की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में हुई संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह सजवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि आपदा के पांच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई परिवारों की आर्थिकी नहीं सुधर पाई है। आपदा के दौरान गौरीकुंड से केदारनाथ तक अपना व्यवसाय करने वाले कई व्यवसायियों की सुध नहीं ली गई है। उन्होंने ए और बी श्रेणी के 465 व्यापारियों में अहेतुक राशि व मुआवजा से वंचित व्यापारियों को तत्काल सरकारी मदद की बात कही। बैठक में एक स्वर में शासन से मांग की गई कि आगामी लोस चुनाव से पूर्व उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। अन्यथा वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर शंकर प्रसाद बगवाड़ी, आशीष गैरोला, शिव प्रसाद बगवाड़ी, कुंवर सिंह, महादेव कुर्मांचली, महेश बगवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed