{"_id":"5beb029fbdec2269945cabbe","slug":"191542128287-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए किया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए किया खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डीएम रतूड़ी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे बच्चों के मस्तिष्क और शरीर का विकास होता है। प्रतियोगिता के तहत हुई 100 मीटर दौड़ में रिषभ रौथाण प्रथम, प्रियांशु सोलंकी द्वितीय और आशीष रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ और नर्सरी से यूकेजी के बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके मंजू खंडूडी, आशीष नौटियाल, पूनम वशिष्ठ, विजया शर्मा समेत विद्यालय परिवार व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।