{"_id":"5be0730bbdec2269b5183842","slug":"191541436171-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ समापन
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के अपर बाजार व नरकोटा में आयोजित रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। रामलीला के अंतिम दिवस पर भगवान राम की झांकी निकाली गई। इस दौरान लोगों ने अयोध्या पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।
श्रीगणेश रामलीला कमेटी द्वारा नगर क्षेत्र के वार्ड-2 में आयोजित रामलीला के 12वें दिन अपर बाजार के गणेश मंदिर से राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। अयोध्या पहुंचने पर श्री राम का लोगों ने स्वागत कर खुशियां मनाई। इस दौरान राम द्वारा हनुमान को अपनी माला भेंट की जाती है। इसके अलावा जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूरी पर स्थित नरकोटा गांव में आयोजित रामलीला का अंतिम दिन बेहद भावुकपूर्ण रहा। राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के पात्रों द्वारा लोगों को प्रसाद के रुप में फल वितरित किए गए। इससे पूर्व गत रात्रि मेघनाथ, अहिरावण व रावण वध का मंचन किया गया।