फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   फोटो खींचने पर एक यात्री से भिड़ गई केंद्रीय मंत्री उमा भारती

फोटो खींचने पर एक यात्री से भिड़ गई केंद्रीय मंत्री उमा भारती

Fri, 14 Sep 2018 08:52 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो खींचने पर एक यात्री से भिड़ गई केंद्रीय मंत्री उमा भारती

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती एक यात्री के फोटो खींचने पर नाराज हो गईं। मोबाइल से फोटो डिलीट करने के बाद ही केंद्रीय मंत्री का गुस्सा शांत हो पाया। इसके बाद यात्री को उसका मोबाइल लौटा दिया गया।

बृहस्पतिवार को सुबह केंद्रीय मंत्री केदारनाथ मंदिर में पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद जब वह मंदिर से बाहर आ रही थीं, तभी परिसर में मौजूद यात्रियों में से एक यात्री ने उनकी फोटो अपने मोबाइल से खींच ली। इससे केंद्रीय मंत्री नाराज हो गईं। यात्री के माफी मांगने के बाद वह शांत हुईं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती बीते बुधवार को शाम को केदारनाथ पहुंचीं थी। इधर, केदारनाथ धाम में मौजूद उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने इस प्रकार की घटना से इनकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed