फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी देगी सामूहिक त्यागपत्र

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी देगी सामूहिक त्यागपत्र

Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी देगी सामूहिक त्यागपत्र
रुद्रप्रयाग। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा चमोला को पद से हटाए जाने से कार्यकारिणी नाराज है। उन्होंने जिलाध्यक्ष के समर्थन में सामूहिक त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा गया है। दूसरी ओर चमोला ने कहा कि साजिश के तहत कुछ लोगों के कहने पर उन्हें पद से हटाया गया है, जिससे वह स्वयं और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य आहत हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकारिणी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में चमोला ने कहा कि वह बीते 18 वर्ष से पार्टी से जुड़ी हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ निभाया है, लेकिन, अब उन्हें बिना सूचना के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद से हटाया गया है। जबकि कार्यकाल पूरा होने में सिर्फ चार माह का समय शेष रह गया था। बताया कि 30 जुलाई को बिना सूचना व कारण बताओ नोटिस के मुझे पद से हटा दिया गया, जिसकी सूचना मुझे अन्य लोगों से फोन से मिली। कहा कि साजिश के तहत कुछ लोगों के कहने पर उन्हें पद से हटाया गया है। इसलिए उनके समर्थन में महिला मोर्चा कार्यकारिणी अपने पदों से इस्तीफा दे रही है। ज्ञापन में जिला महामंत्री तीर्थश्वरी बगवाड़ी, सरला भट्ट, कविता पुंडीर, अनीता चौकियाल, नगर मंडल अध्यक्ष उमा बिष्ट, सोबती देवी, मंडल अध्यक्ष अंजू थपलियाल, रचना सेमवाल, मीडिया प्रभारी विमला बगवाड़ी, निशा देवी, भरोसी देवी, देवेश्वरी देवी, राजेश्वरी देवी, सुषमा नौटियाल आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने बताया कि हाईकमान द्वारा ऊषा चमोला को पद से हटाया है। उन पर वर्ष 2017 विस चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed