{"_id":"5ad38dfe4f1c1b86098b4ba1","slug":"191523813886-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर बस का ट्रायल रहा सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर बस का ट्रायल रहा सफल
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत निर्मित बष्टी-हाट मोटर मार्ग पर बस का ट्रायल सफल रहा। अब शेष औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्ग पर नियमित बस संचालन शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण से 8 गांवों को लाभ मिलेगा।
मई 2013 में बष्टी-हाट मोटर मार्ग (13.40 किमी) का निर्माण शुरू किया गया था। 6 करोड़ 36 लाख रुपये में निर्मित सड़क से बीरों, देवल, पाली, अरखुंड, नैली, गैथी, कुंड और हाट गांव को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने मार्ग पर बस का ट्रायल सफल होने पर खुशी जताई। ग्राम पंचायत बीरों के प्रधान मदन मोहन डिमरी का कहना है कि अब, क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। कहा कि लंबे समय से ग्रामीण मीलों अतिरिक्त दूरी का सफर तय कर घरों तक पहुंच रहे थे। वहीं ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता विजयपाल सिंह नेगी और कनिष्ठ अभियंता पंकज बिष्ट सहित बस चालक व परिचालक का स्वागत भी किया। इस मौके पर शंकर प्रकाश, सुमित्रा भंडारी, अवतार सिंह बिष्ट, शिवकुमार, मोहन सिंह भंडारी, सोबत सिंह भंडारी, शिव सिंह भंडारी, धमेंद्र सिंह नेगी, चंदन सिंह राणा, कल्पेश्वरी देवी, कमला देवी, नर्मदा देवी, सुंदरी देवी, सुनीता देवी आदि थे। सहायक अभियंता नेगी ने बताया कि मोटर मार्ग के डामरीकरण व हॉटमिक्स के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।