{"_id":"59da58ee4f1c1bd0538b66be","slug":"191507481838-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिन की शूटिंग के बाद केदारनाथ फिल्म यूनिट लौटी मुंबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 दिन की शूटिंग के बाद केदारनाथ फिल्म यूनिट लौटी मुंबई
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। गॉय इन द स्काई पिच्चर्स बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म केदारनाथ की एक माह की शूटिंग पूरी कर नायक, नायिका सहित यूनिट मुंबई लौट गई है। जिले में त्रियुगीनारायण, चोपता, केदारनाथ, गौरीकुंड और सीतापुर में शूटिंग हुई।
अभिषेक कपूर के निर्देशन वाली यह फिल्म बाबा केदार की यात्रा पर आधारित है, जिसमें पहाड़ के तीन कलाकार भी हैं। नायक की भूमिका में सुशांत राजपूत और सारा अली खान नायिका का रोल अदा कर रही हैं। बीते 5 सितंबर को त्रियुगीनारायण में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसमें स्थानीय लोगों को यात्रियों व अन्य की भूमिका निभाने का मौका मिला। गौरीकुंड में दो दिन की शूटिंग पूरी कर निर्देशक कपूर के नेतृत्व में यूनिट मुंबई लौट गई है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि उनके साथ 6 लोग अभी यहां मौजूद हैं। शूटिंग के दौरान कुछ स्थानों पर कमियां रह गई थी, उन्हें पूरा किया जा रहा है। साथ ही शूटिंग के लिए तैयार किए गए शेट व अन्य स्थलों पर छूटी सामग्री को समेटा जा रहा है। बताया कि फिल्म की शेष 55 फीसदी शूटिंग मुंबई में होनी है, जिसमें 16/17 जून 2013 की आपदा के केदारनाथ धाम और मंदाकिनी नदी के रौद्र रूप के दृश्य प्रमुख हैं। साथ ही कुछ गीतों का भी फिल्मांकन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग के रमणीक स्थानों पर केदारनाथ फिल्म की शूटिंग पूरी यूनिट के लिए नया अनुभव रहा है। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और स्थानीय जनता से मिले सहयोग के प्रति आभार जताया।