फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   लाइफ जैकेट पहनकर ट्राली से मंदाकिनी नदी के आरपार हो रहे ग्रामीण

लाइफ जैकेट पहनकर ट्राली से मंदाकिनी नदी के आरपार हो रहे ग्रामीण

Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
लाइफ जैकेट पहनकर ट्राली से मंदाकिनी नदी के आरपार हो रहे ग्रामीण
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी और विजयनगर सहित नगरासू और रेल गांव में ट्राली वाले स्थानों पर ग्रामीणों को अब लाइफ जैकेट पहनाकर आवाजाही कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को पीआरडी जवानों की मौजूदगी में पूरे दिन ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को लाइफ जैकेट पहनाकर ट्राली से आवाजाही कराई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर बृहस्पतिवार से लाइफ जैकेट पहनाकर लोगों को ट्राली से आवाजाही शुरू करवा दी गई है। लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग की ओर से विजयनगर और नगरासू में ट्राली में दस दस लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई। इस दौरान जिन लोगों ने ट्राली से आवाजाही की, उन्हें लाइफ जैकेट पहनाई गई। जबकि लोनिवि ऊखीमठ डिवीजन की ओर से चंद्रापुरी व अन्य स्थानों पर जैकेट भेजी गई। पीआरडी जवानों की मौजूदगी में पूरे दिन ट्राली से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को लाइफ जैकेट पहनाकर नदी के आरपार कराया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि फिलहाल 10-10 जैकेट सभी स्थानों पर भेजी गई है। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इधर, जिलाधिकारी घिल्डियाल ने बताया कि ट्राली के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीते 31 जुलाई को रेल गांव में 19 वर्षीय रेशमा के ट्राली से गिरकर मंदाकिनी नदी में बहने की घटना के बाद डीएम ने सभी ट्राली वाले स्थानों पर लोक निर्माण विभाग को लाइफ जैकेट रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed