फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   19 Covid19 positive case in Monday

जिले में 19 लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
19 Covid19 positive case in Monday
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को 19 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। काशीपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 328 पहुंच गई है। इनमें से 193 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

महेशपुरा, काशीपुर निवासी रामपुर लौटे 40 वर्षीय व्यक्ति, 39 वर्षीय महिला, पांच वर्षीय बालिका और चार वर्षीय बालक की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही रामपुर से लौटे काशीपुर निवासी 52 वर्षीय अधेड़, सीतापुर से लौटे 37 वर्षीय युवक और अली खां, काशीपुर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। गुरुग्राम से लौटे बंगाली कालोनी, नानकमत्ता निवासी 23 वर्षीय युवक, अली खां, काशीपुर निवासी 37 वर्षीय महिला, दिल्ली से लौटे काशीपुर निवासी 28 वर्षीय युवक, बाजपुर गांव निवासी मुरादाबाद से लौटी 23 वर्षीय युवती, बाजपुर गांव निवासी मुुरादाबाद से लौटे 55 वर्षीय अधेड़ और अली खां, काशीपुर की 40 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। इन सभी के सैंपल तीन जुुलाई को भेजे गए थे। इसके साथ ही सोमवार शाम जिले में छह लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें किशनपुर, किच्छा निवासी शिकंदराबाद से लौटे 34 वर्षीय युवक, मुंबई से लौटे दिनेशुपर निवासी 24 वर्षीय युवक और 49 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। साथ ही जसपुर में 32 वर्षीय युवक, आठ वर्षीय बालक और बाजपुर में टीचर कालोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई। इनके सैंपल चार जुलाई को भेजे गए थे। सभी कोरोना संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीज लगातार रिकवरी भी करते जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर करीब 58 प्रतिशत है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला डॉक्टर समेत तीन लोग हुए स्वस्थ
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को तीन और कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए। इनमें रुद्रपुर के सुरभि अस्पताल की एक महिला डॉक्टर समेत पिथौरागढ़ जिले का एक व्यक्ति और गदरपुर निवासी एक महिला शामिल हैं। गदरपुर निवासी महिला के साथ उसका एक माह का बच्चा भी था। बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को महिला डॉक्टर समेत तीन कोरोना संक्रमित लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। इन्हें 14 दिन पहले आइसोलेट किया गया था। अब तक जिले में कुल 193 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन खालीमहुवट से लिए 77 सैंपल निगेटिव
खटीमा। क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित खालीमहुवट के 77 सैंपल जांच में निगेटिव आए हैं। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को 50 और चार जुलाई को 41 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें कंटेनमेंट जोन खालीमहुवट के 77 सैम्पल भी शामिल थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed