फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   11 फीट से अधिक बर्फ से लकदक केदारनाथ धाम

11 फीट से अधिक बर्फ से लकदक केदारनाथ धाम

Wed, 20 Mar 2019 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
11 फीट से अधिक बर्फ से लकदक केदारनाथ धाम
गढ़वाल। पहाड़ में बारिश और बर्फबारी का दौर थमने को नहीं है। बुधवार को चारों धामों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से एक बार फिर ठंड लौट आई है। केदारनाथ धाम में 11 फीट बर्फ होने से यहां पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। बिजली, पानी और संचार सेवा भी पूरी तरह बाधित है। मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने से होली के त्योहार की रंगत भी थोड़ी फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में दोपहर 12 बजे कुछ देर बारिश हुई। इसके बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो शाम पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम माइनस तीन डिग्री दर्ज किया गया। केदारनाथ में मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित केदारपुरी बर्फ से लकदक है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवाजाही ठप है। रामबाड़ा से धाम तक चार से सात फीट तक बर्फ मौजूद है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से सूरज और बादलों की आंखमिचौली के बीच दोपहर बाद बाद करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय व कई अन्य निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय सहित निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फबारी वाले इलाकों में पारा शून्य तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित माणा और नीती घाटी के गांवों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed