फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अनाथ हो चुकी विशू और निशा को भेजा गया शिशु निकेतन देहरादून

अनाथ हो चुकी विशू और निशा को भेजा गया शिशु निकेतन देहरादून

Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
अनाथ हो चुकी विशू और निशा को भेजा गया शिशु निकेतन देहरादून
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाक के ग्राम पंचायत त्यूंखर की दोनों अनाथ बच्चियों विशू व निशा को जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शिशु निकेतन केंद्र देहरादून भेज दिया गया है। इन बच्चियों के साथ बाल कल्याण अधिकारी रोशनी रावत गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों बच्चियों को उनकी मौसा-मौसी द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। यहां पर बाल कल्याण समिति व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में दोनों बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों स्वस्थ्य हैं। इसके बाद सभी औपचारिकताओं को पूरा कर बच्चियों को शिशु निकेतन केंद्र देहरादून भेज दिया गया। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने बताया कि दोनों बच्चियों का पालन-पोषण अच्छे तरीके से हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इधर, चाइल्ड लाइन के सदस्य हर्षवर्धन नवानी ने बताया कि प्रशासन और बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चियों के घर का भी निरीक्षण किया गया था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बच्चियों के हित में फैसला लिया गया है। समिति व चाइल्ड लाइन के सदस्य समय-समय पर बच्चियों को देखने देहरादून जाएंगे। बता दें कि पांच वर्षीय विशू और दो वर्षीय निशा के पिता प्रेमू लाल की दस माह पूर्व और माता सुनीता देवी की मौत एक पखवाड़े पूर्व हो चुकी है। तब,से इन बेटियों की देखरेेख उनके मौसा-मौसी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें कपड़े, जूते, मिठाई आदि भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed