फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई मदद

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई मदद

Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई मदद
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सेवक संघ ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नगर क्षेत्र का भ्रमण कर धनराशि एकत्रित की है। यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। माई गोविंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती व सच्चिदानंद नौटियाल के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से केरल के बाढ़ प्रभावितों की मदद की अपील की। इस दौरान व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार मदद की। धनराशि एकत्रित करने वालों में भीमराज बिष्ट, सच्चदिानंद नौटियाल, सुनील बमोला, सुरेश शर्मा, चंद्रशेखर प्रदाली, उमेंद्र रमोला, शरत चौधरी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन


केरल आपदा प्रभावितों के लिए जुटाई धनराशि
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) छात्र संगठन ने केरल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 17658 रुपये की धनराशि जुटाई है। इसके लिए संगठन के छात्र-छात्राओं नेे बिड़ला व चौरास परिसर सहित अन्य जगहों पर तीन दिनों तक अभियान चलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अभियान की समाप्ति के बाद एसएफआई छात्र संगठन इकाई के अध्यक्ष अतुल कांत ने बताया कि प्रथम दिन बिड़ला परिसर व चौरास परिसर में केरल के आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग कार्यक्रम शुरू किया गया था। प्रथम चरण के दौरान 10632 की धनराशि प्राप्त हुई। जबकि द्वितीय चरण में कैंपस सहित हॉस्टलों से 3602 व अंतिम दिन 3424 की धनराशि एकत्र की गई है। इकाई के अध्यक्ष ने बताया कि एकत्र धनराशि को संगठन के माध्यम से शीघ्र आपदा पीड़ित लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर संगठन ने समाज के सभी लोगों से आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। अभियान में हरिशचंद्र तिवारी, कमलेश नेगी, नितिन मलेठा, अवंतिका, किरन, तमन्ना, वर्षा, अंकिता, प्रतिभा, अनिरुद्ध आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed