फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा का मूल धर्म : तीरथ रावत

कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा का मूल धर्म : तीरथ रावत

Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा का मूल धर्म : तीरथ रावत

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी का मूल धर्म है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा। इस मौके पर शशि नौटियाल को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि प्रवीन सिंधवाल, राजेश नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मांगीलाल को युवा मोर्चा में दायित्व दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। जिला प्रभारी राजेंद्र अंथवाल ने पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने विस में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष विक्रम कप्रवाण ने बताया कि सहकारिता चुनाव में जनपद में 37 समितियों में 34 पर भाजपा ने कब्जा किया है। लोस प्रभारी डा. संजय ने भावी योजनाओं के बारे में बताया। जिला महामंत्री अजय सेमवाल व अनूप सेमवाल के संचालन में हुई हुई बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, महामंत्री सरला खंडूड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, विनोद देवशाली, सरस्वती त्रिवेदी, ऊषा चमोला, गजपाल रावत, घनश्याम पुरोहित, त्रिलोक रावत, कुलवीर रावत, अनीता कोठारी, सुरेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed