फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   चोपता में अवैध तरीके से बाहरी लोगों को बेची जा रही भूमि

चोपता में अवैध तरीके से बाहरी लोगों को बेची जा रही भूमि

Wed, 13 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चोपता में अवैध तरीके से बाहरी लोगों को बेची जा रही भूमि
ऊखीमठ। चोपता, बनियाकुंड बुग्याल क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को तहसील प्रशासन जल्द ध्वस्त करेगा। एसडीएम के नेतृत्व में निरीक्षण पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मक्कू बैंड, पाउधार, दुगलबिट्टा, पंगेर, बनियाकुंड और चोपता क्षेत्र के बुग्यालों व अन्य स्थानों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले 90 लोगों को चिहिृृत किया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि पूरे बुग्याली क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों द्वारा बिना अनुमति के ढाबे, टेंट व पक्का निर्माण किया गया है। साथ ही वन पंचायत सरपंच मक्कूठ व उषाड़ा से भी मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर तो अवैध तरीके से जमीन बाहरी लोगों को भी बेची गई है। इस भूमि का पूरा नाप व दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि सभी अवैध अतिक्रमण जल्द ध्वस्त कर दिए जाएंगे। इसके बाद मानकों के तहत ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के तहत टेंट लगाने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन यह एक निश्चित समय के लिए होगी। बुग्यालों के संरक्षण व स्थानीय पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र की चौकसी की जाएगी। साथ ही पर्यटकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 11 जून को अमर उजाला ने पेज आठ पर अतिक्रमण करने वाले 32 चिह्नित, खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए ऊखीमठ तहसील प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दूसरी तरफ तहसीलदार जयवीर राम बधाणी ने बताया का तुंगनाथ घाटी के बुग्यालों में खनन के मामले में अभी तक 12 लोगों का चालान किया जा चुका है, जिसमें से 3 लोगों को न्यायालय द्वारा दंड ित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed