{"_id":"5ae5fd5f4f1c1b5d098b71b4","slug":"181525022047-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्रह बच्चों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्रह बच्चों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जीआईसी रुद्रप्रयाग में आयोजित हुई इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पंजीकृत 176 प्रतिभागियों में से 164 ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।
विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीईओ माध्यमिक एलएस दानू ने किया। निर्णायक मंडल द्वारा सभी मॉडलों का निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया, जिसमें से 17 प्रतिभागियों के माडलों का राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। चयनित सभी प्रतिभागी प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विपिन रतूडी, प्रियंका भट्ट, विनीत गौड ने निभाई। मौके पर प्रधानाचार्य डीके बाजपेयी, समन्वयक एचएस बिष्ट तथा समस्त ब्लाक समन्वयक मौजूद थे।