{"_id":"5ad77b034f1c1b85028b542a","slug":"181524071171-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 दिन में दुरस्त करें रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 दिन में दुरस्त करें रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग: डीएम
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड को अगले नौ दिन में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रा को देखते हुए हाईवे को सुगम व सुरक्षित बनाने को कहा। बाईपास से कुंड तक हाईवे का स्थलीय निरीक्षण करते हुए डीएम ने कहा कि यात्राकाल में यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने एनएच व कार्यदायी संस्था को हाईवे पर कंकरीट बिछाने व एक तरफ से ब्लैकटॉपिंग कार्य शुरू करने कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर जहां कटिंग कार्य पूरा हो चुका है, उस स्थान पर एकत्रित मलबे व बोल्डर को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को यात्रा मार्ग पर शौचालयों की स्थिति का जायजा लेने और खामियों को समय पर पूरा करने को कहा। डीएम ने कुंड में शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया। इसके अलावा जल संस्थान को सभी शौचालयों में पानी उपलब्ध कराने को कहा। इस मौके पर एसपी पीएन मीणा, एसडीएम सदर देवानंद, ईई प्रवीन कुमार, सीओ अभय कुमार, श्रीधर बडेला, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, ईई संजय सिंह ंआदि मौजूद थे।