फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   अब दूरस्थ गांव के लोगों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

अब दूरस्थ गांव के लोगों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
अब दूरस्थ गांव के लोगों को भी मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
रुद्रप्रयाग। जिले में संचालित सीएचसी, पीएचसी और अतिरिक्त प्राथमिक व एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक, फार्मेसिस्ट व आरबीएसके की टीम गठित की गई है। जो हर माह गांव में जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। टीम एक माह में अपने क्षेत्र के एक गांव का दौरा करेगी।
विज्ञापन

जनपद के दूरस्थ गांवों के लोगों को समय-समय पर जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सरोज नैथानी ने यह पहल की है। उन्होंने बताया कि टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा व परामर्श देगी। यह व्यवस्था रोस्टर के आधार पर संचालित की जाएगी, जिसके तहत माह के दूसरे मंगलवार को सीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी, तीसरे मंगलवार को फार्मेसिस्ट और चौथे मंगलवार को आरबीएसके की टीमें अपने क्षेत्र के संबंधित ग्राम पंचायतों के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का इलाज करेंगी। टीमें गांवों में जरूरतमंदों का हीमोग्लोबिन, डायबिटीज, यूरिन और रक्तचाप की जांच भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed