फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   18 new corona cases in two weeks in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग में दो सप्ताह में कोरोना के 18 नए मामले

Fri, 02 Apr 2021 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
18 new corona cases in two weeks in Rudraprayag
बीते दो सप्ताह में जिले में संक्रमण के 18 नए मामले आ चुके हैं। स्थिति को देखते हुए विभागीय स्तर पर सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। सभी संक्रमितों को कोविड सेंटर अगस्त्यमुनि व माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते दो दिनों में छह संक्रमित मिले हैं। जबकि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 23 सौ से अधिक हो चुकी है, जिसमें 2272 ठीक हो चुके हैं। जबकि दस संक्रमितों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय समेत सीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण दिक्कतें आ रही हैं। बीते वर्ष 23 मई को जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला आया था। इसके बाद जुलाई में संक्रमण की रफ्तार कुछ थमी, लेकिन अगस्त में पुन: संक्रमण बढ़ने से गांवों में भी सैकड़ों लोग संक्रमित पाए गए। साथ ही जिले से रेफर किए गए दस मरीजों की श्रीनगर में इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed