{"_id":"5f00d27e8ebc3e43382fedde","slug":"18-crores-willspend-on-hostal-rudrapur-news-hld3885659155","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ के बजट से रुद्रपुर में बनेगा कामकाजी महिला छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ के बजट से रुद्रपुर में बनेगा कामकाजी महिला छात्रावास
विज्ञापन
पहाड़ी इलाकों या अन्य राज्यों से सिडकुल या अन्य कंपनियों में नौकरी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण करने की कवायद की जा रही है। छात्रावास में महिलाओं को सस्ते दामों में किराए के कमरे, डाइनिंग हॉल, मीटिंग हॉल और मनोरंजन के साधन भी मुहैया कराए जाएंगे।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर ब्लॉक के किच्छा बाईपास रोड स्थित कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण इकाई की ओर से 220 कमरे, वार्डन आवास और अन्य कमरों का 18 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर निदेशालय भेजा गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कामकाजी महिला छात्रावास में रहने वाली महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कम दामों में किराए में कमरे दिए जाएंगे। एक कमरे में दो महिलाओं के रहने की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं को कम दामों में पोषण युक्त खाने के व्यवस्था भी होगी। अगर किसी महिला को एक कमरा पूरा चाहिए होगा तो उससे दोनों महिलाओं के हिसाब से किराया लेकर कमरा दे दिया जाएगा। बताया कि निदेशालय स्तर से प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद ही छात्रावास का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।