{"_id":"5c474495bdec22120179a565","slug":"171548174485-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन पर हुई चर्चा
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पल्स पोलिया अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने अभियान के लिए गठित जिला टास्क फोर्स समिति के साथ बैठक की, जिसमें अभियान के सफल संचालन व क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कार्यालय सभागार में हुई टास्क फोर्स समिति की बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के सफल कार्यान्वयन के लिए कार्ययोजना के अनुसार ही कार्य किया जाए। पल्स पोलियो दिवस पर सुपरवाइजर द्वारा कितने घरों का विजिट कर समय पर पल्स पोलियो पिलाया गया समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की सूचना निर्धारित प्रारूप में दी जाएगी। बैठक में डब्ल्यूएचओ के डा. विशाल ने बताया कि अभियान से पूर्व सभी बूथ कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को अभियान के सफल संचालन एवं गुणवत्ता युक्त सेवाओं को प्रदान किये जाने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य स्थलों पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, व सहायिकाओं द्वारा अभियान की तिथियों की जानकारी प्रत्येक घरों में दी जाएगी। इसके अलावा पंचायती राज विभाग द्वारा ब्लाक स्तर पर क्षेत्र समिति की बैठकों में अभियान की जानकारी दी जाएगी। जबकि ग्राम स्तरों पर पंच सम्मेलनों का आयोजन व जनजागरण के लिए स्कूली बच्चों द्वारा रैलियां निकाली जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सदर देवानंद, सीएमओ डा. एसके झा, सीएमएस डा. डीसी सेमवाल, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, एआरटीओ मोहित कोठारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।