फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मंदाकिनी के बहाव से पावर हाउस की सुरक्षा दीवार ढही

मंदाकिनी के बहाव से पावर हाउस की सुरक्षा दीवार ढही

Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मंदाकिनी के बहाव से पावर हाउस की सुरक्षा दीवार ढही

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस की सुरक्षा दीवार नदी के बहाव से ढह गई। इससे परियोजना पर खतरा मंडराने लगा है। कंपनी सुरक्षा के इंतजाम में जुटी है लेकिन नदी के बढ़ते जलस्तर के सामने ये अभी तक नाकाफी साबित हुए हैं।

एलएंडटी कंपनी की ओर से यहां मंदाकिनी नदी पर 99 मेगावाट की सिंगोली-जल विद्युत परियोजना निर्माणाधीन है। यहां पावर हाउस की सुरक्षा के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से 300 मीटर लंबी और 10 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई गई है। शनिवार को मंदाकिनी नदी के तेज बहाव के कारण पावर हाउस की सुरक्षा दीवार ढह गई। अब नदी का तेज बहाव पावर हाउस की तरफ बढ़ रहा है। वहीं परियोजना की सुरंगों के ऊपर बसे गांवों के ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा दीवार मानकों के तहत नहीं बनाई गई थी। 16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में भी मंदाकिनी नदी के सैलाब में परियोजना के पावर हाउस का प्रारंभिक निर्माण ध्वस्त हो गया था। इसके बाद भी कंपनी की ओर से मानकों के तहत कार्य नहीं किया गया है। कंपनी के सहायक प्रबंधक का कहना है कि पावर हाउस को नदी से कोई खतरा नहीं है। जो दीवार ढही है, वह अस्थायी थी। स्थायी आरसीसी दीवार का निर्माण बरसात के बाद किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed