फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मुख्य विकास अधिकारी को बनाया यात्रा व्यवस्था समन्वयक

मुख्य विकास अधिकारी को बनाया यात्रा व्यवस्था समन्वयक

Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी को बनाया यात्रा व्यवस्था समन्वयक
रुद्रप्रयाग। डीएम ने 29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए नोडल व सब नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। सीडीओ डीआर जोशी यात्रा व्यवस्था समन्वयक, एडीएम गिरीश गुणवंत और परियोजना निदेशक एनएस रावत व डीडीओ एएस गुंज्याल को सहायक समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करने और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी पीएन मीणा को नोडल अधिकारी, बायोमीट्रिक पंजीकरण व सोनप्रयाग से केदारनाथ की साफ-सफाई के लिए पर्यटन अधिकारी पीके गौतम को नोडल व सुशील नौटियाल को सब नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। खाद्यान्न, बिजली, पानी, यातायात, संबंधित विभागाध्यक्ष नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। दूरसंचार उपखंड अधिकारी डीएस कंडारी को नोडल अधिकारी व अमरेश नेगी को सब नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर वाहनों के संचालन के लिए ईई इंद्रजीत बोस, बासवाड़ा-चंद्रनगर-मोहनखाल मार्ग के लिए ईई मनोज दास, कुंड-चमोली मार्गके लिए ईई प्रवीन कुमार और रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग के लिए आरसी उनियाल को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने बताया कि जलाऊ लकड़ी, खांकरा से सोनप्रयाग तक सफाई व पैदल मार्ग पर डंडी-कंडी संचालन के लिए अपर मुख्य अधिकारी जेपी आर्य और यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएमओ डा. एसके झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि लोकल इंटरनेट, केदारनाथ रेस्क्यू एंड्रायड एप की व्यवस्था के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय सिंह नेगी और डीएसपीटी फोन व आस्का लैंप के लिए आपदा प्रबंधन अधिकारी हरिशचंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed