{"_id":"5aae9a944f1c1b92778b612a","slug":"171521392276-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब व अज्ञानता के कारण नहीं होगा कोई न्याय से वंचित: गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब व अज्ञानता के कारण नहीं होगा कोई न्याय से वंचित: गोयल
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़। जखोली ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज तैला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित मॉडल शिविर में ग्रामीणों को कानून और स्वरोजगार की जानकारियां दी गई।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला जज हरीश कुमार गोयल ने कहा कि हजारों कुर्बानी के बाद हमें आजादी और अधिकार प्राप्त हुए हैं। हमें अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होकर आत्मसम्मान के साथ जीवन जीना चाहिए। कहा कि किसी भी व्यक्ति को गरीबी व अज्ञानता के कारण न्याय से वंचित नहीं होना दिया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय दल की ओर से शिविर में पहुंचे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा जहां विधवा, विकलांग, वृद्धा सहित अन्य पेंशन की समस्या आदि आवेदनों का निस्तारण किया गया। वहीं, कृषि, उद्यान और बाल विकास विभाग द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की गई। शिविर में सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती सरोहा, एडीएम गिरीश गुणवंत, एसडीएम जखोली देवमूर्ति यादव, बीडीओ आरएस राणा, रेंजर राजीव गैरोला, एडीओ समाज कल्याण, अधिवक्ता डीजीसी फौजदारी केपी खन्ना, अर्जुन सिंह नेगी, एपी बाजपेयी, भूपेश जोशी, पीएलबी उमा जोशी, राकेश पंवार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।