फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   400 मीटर दौड़ में बबीता व 200 मीटर में सोनी रही अव्वल

400 मीटर दौड़ में बबीता व 200 मीटर में सोनी रही अव्वल

Mon, 11 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
400 मीटर दौड़ में बबीता व 200 मीटर में सोनी रही अव्वल

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। युवा कल्याण विभाग की ओर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल महाकुंभ में बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लाक का दबदबा रहा।
खेल विभाग, पंचायती राज व शिक्षा विभाग के सहयोग से तीन दविसीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर-17 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि ब्लाक प्रथम व जखोली द्वितीय रहा। खो-खो में अगस्त्यमुनि प्रथम व ऊखीमठ द्वितीय रहा। वालीबाल में अगस्त्यमुनि विजेता और जखोली उपविजेता रहा। ओपन महिला वर्ग की ऊंची कूद में सोनी प्रथम व शिवानी द्वितीय रही। लंबी कूद में सोनी व सरिता क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में शांति प्रथम व शबनम द्वितीय रही। गोला फेंक में शबनम व विनीता गैरोला क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। ओपन बालिका 400 मीटर दौड़ में जखोली ब्लाक की बबीता ने पहला व सोनी ने दूसरा सथान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सोनी प्रथम व शांति द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

इधर, बालक वर्ग ऊंची कूद में आलोक नेगी प्रथम व दीपक सिंह द्वितीय रहे। गोला फेंक में दलवीर सिंह व कुंवर सिंह क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नरेंद्र रौथाण, श्रीनंद जमलोकी, जिला पीआरडी अधिकारी केएन गैरोला, मनोज बजरियाल, देवेंद्र बिष्ट, गंगा प्रसाद, हरेंद्र बत्वाल, ईश्वर चंद्र अवस्थी, यामनी सिद्धकी, दिनेश मलासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed