{"_id":"59dcfdcf4f1c1b8e698b50bd","slug":"171507655119-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान पताका स्थापित कर रामलीला की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान पताका स्थापित कर रामलीला की तैयारियां शुरू
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊखीमठ। 14 वर्ष बाद नवंबर से होने वाली रामलीला को लेकर भगवान गणेश व हनुमान की पूजा कर मंदिर में हनुमान पताका स्थापित कर दी गई है। इस मौके पर भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। संयुक्त रामलीला कमेटी की ओर से तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ अनुष्ठान किया गया। इस मौके पर पवन पुत्र हनुमान अपने पश्वा पर अवतरित भी हुए। इधर, रंगकर्मी भगवती प्रसाद मैठाणी के निर्देशन में कलाकार अभ्यास भी शुरू हो गया है। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, जिला पंचायत सदस्य संगीत नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी प्रेम सिंह पुष्पवाण, राजेंद्र सिंह नेगी, पेमासिंह नेगी, जगतराम सेमवाल, अशोक तिवारी, किशन बगवाडी समेत संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।