फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   168 merchants suspended GST registration

168 व्यापारियों का जीएसटी पंजीयन निरस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
168 merchants suspended GST registration
रुद्रपुर। जीएसटी में पंजीयन के बावजूद मासिक रिटर्न जमा नहीं करने वालों पर राज्य कर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। रुद्रपुर सेक्टर में छह महीने से मासिक रिटर्न जमा नहीं करने वाले 168 व्यापारियों के पंजीयन को विभाग ने निरस्त कर दिया है। छह महीने से कम अवधि में रिटर्न जमा नहीं करने वाले सवा चार सौ व्यापारियों को नोटिस थमाए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल जीएसटी में पंजीकरण के बाद व्यापारियों को हर महीने रिटर्न फाइल करना पड़ता है लेकिन कई बार रिटर्न फाइल करने में विलंब हो जाता है। इसके अलावा कई व्यापारी कारोबार के बावजूद रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं। राज्य कर विभाग ने रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छह महीने या उससे अधिक समय से रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों के पंजीयन निरस्त किए जा रहे हैं। रुद्रपुर सेक्टर में ऐसे 168 व्यापारियों के पंजीयन निरस्त किए गए हैं। असिस्टेंट कमिश्नर भुवन चंद्र पांडे ने बताया कि छह महीने से कम अवधि वाले सवा चार सौ व्यापारियों को रिटर्न नहीं जमा करने पर सेक्शन 73 व 74 के तहत नोटिस/कर निर्धारण की कार्यवाही की जा रही है। इससें 25 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान भी है। कहा कि जीएसटी चोरी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed